मां और बच्चों को सांप ने डंसा- इलाज में देरी से मासूमों की मौत

  • छत पर सो रही मां और दो बच्चों को सांप ने काटा
  • मां को समय पर मिला इलाज, बच्चों की मौके पर मौत
  • घटना मंगलवार तड़के खेरागढ़ के गांव मठ भवनई में हुई

आगरा। जगनेर थाना क्षेत्र के गांव मठ भवनई में एक हृदय विदारक हादसा सामने आया है। सोमवार रात छत पर सो रही एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों को जहरीले सांप ने डंस लिया। इलाज में देरी के कारण दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि मां को समय रहते इलाज मिलने से उसकी हालत में अब सुधार है।

छत पर सोते समय हुआ हादसा

गांव निवासी विमलेश पत्नी मानपाल गोस्वामी अपने दो बेटों—रामू (5) और कान्हा (8)—के साथ सोमवार रात घर की छत पर सो रही थीं। मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे तीनों को सांप ने काट लिया। महिला को सांप के काटे जाने का आभास हुआ और उसने शोर मचाकर परिजनों को जगाया।

मां को अस्पताल ले जाया गया

परिजन तुरंत महिला को लेकर जगनेर सीएचसी पहुंचे, जहां से उसे एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। समय पर उपचार मिलने के चलते उसकी जान बच सकी और अब हालत में सुधार बताया जा रहा है।

बच्चों की मौत से मचा कोहराम

इधर, जब काफी देर तक बच्चे नहीं जागे तो परिजनों को शक हुआ। छत पर जाकर उन्होंने बच्चों को जगाने की कोशिश की, लेकिन दोनों अचेत मिले। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि बच्चे रोज देर तक सोते थे, इसलिए किसी को अनहोनी का आभास नहीं हुआ।

सपेरा बुलाकर पकड़ा गया सांप

मां और बच्चों को काटने वाले सांप को परिजनों ने सपेरों की मदद से पकड़वा लिया। परिवार का कहना है कि यदि महिला की नींद नहीं खुलती, तो शायद उसकी भी मौत हो जाती।
बच्चों की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading