
डीएम ने अभियान को और तेज करने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुरक्षा पहुंचाना है। इसलिए अभियान चलाकर शेष सभी पात्र लाभार्थियों के कार्ड जल्द से जल्द बनाए जाएं।
उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रतिदिन कार्ड निर्माण की प्रगति सुनिश्चित करें। जहां सीएचओ उपलब्ध नहीं हैं, वहां पंचायत सहायकों को जिम्मेदारी दी जाए ताकि काम में कोई बाधा न आए।
गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर
डीएम ने कहा कि इस अभियान में कोटेदारों, आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति का कार्ड बनने से वंचित न रहे।
उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य, पंचायत, पूर्ति और बाल विकास विभाग मिलकर संयुक्त रूप से अभियान को आगे बढ़ाएं।
बुजुर्ग लाभार्थियों पर विशेष फोकस
बैठक में जिलाधिकारी ने 70 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों के कार्ड निर्माण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ग के लोगों तक प्राथमिकता के आधार पर योजना का लाभ पहुंचाया जाए।









