यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को सघन जांच अभियान, 1427 वाहनों का चालान

अम्बेडकरनगर। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक अप्रैल 2025 से जिलेभर में यह अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक अप्रैल से अब तक चलाए गए अभियान में कुल 46 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान एक वाहन से 500 रुपये शमन शुल्क भी जमा कराया गया। जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य नियम उल्लंघन के मामले सामने आए।

मुख्यालय और प्रमुख चौराहों पर विशेष अभियान
सोमवार 16 दिसंबर 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के आदेश पर जनपद मुख्यालय के प्रमुख क्षेत्रों में विशेष यातायात अभियान चलाया गया। इस दौरान शहजादपुर, तहसील तिराहा, बस स्टेशन सहित अन्य व्यस्त स्थानों पर यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

अभियान के तहत सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध यातायात नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई। पुलिस ने ऐसे वाहनों को हटवाया, जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति न बने और आमजन को आवागमन में परेशानी न हो।

Related Posts

सेफर इंटरनेट डे पर कलेक्ट्रेट में जागरूकता कार्यशाला

अम्बेडकरनगर। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन जोखिमों को देखते हुए ‘सेफर इंटरनेट डे’ के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया…

Continue reading
अंबेडकरनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

अंबेडकरनगर। जनपद में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों में कृमिरोग संक्रमण की दर कम करने के उद्देश्य से मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *