सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी, अब तक 879 चालान, 8 वाहन सीज

अंबेडकरनगर। जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2025 से शुरू किया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत प्रतिदिन जिले भर में वाहन चेकिंग की जा रही है।

शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 को की गई चेकिंग में 111 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 3 वाहनों से कुल 1500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।

1 अक्टूबर से अब तक 879 वाहनों का चालान

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2025 से लेकर 4 अक्टूबर 2025 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक 879 वाहनों का चालान किया जा चुका है, जबकि 15 वाहनों से कुल 18,500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया है। साथ ही 8 वाहनों को सीज भी किया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा ताकि जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती जा सके।

नशे में वाहन चलाने वालों की सघन जांच

चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने नशे में वाहन चला रहे चालकों की भी विशेष जांच की। 1 अक्टूबर से अब तक 1380 चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, लेकिन जांच के दौरान कोई भी चालक नशे की हालत में नहीं पाया गया।

यह आंकड़ा जिला प्रशासन और यातायात विभाग के लिए राहत की बात है। अधिकारियों का मानना है कि लोगों में जागरूकता बढ़ी है और सख्त चेकिंग से लापरवाह चालक सतर्क हो गए हैं।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading