मालीपुर स्टेशन पर पहली बार रुकी इंटरसिटी, यात्रियों और ग्रामीणों में उत्साह

वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी का मालीपुर में ठहराव

  • मालीपुर स्टेशन पर पहली बार रुकी इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर किया स्वागत
  • लंबे समय से उठ रही थी ट्रेन ठहराव की मांग
  • यात्रियों को बांटी गई मिठाई और ठंडा पानी

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के मालीपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का पहली बार ठहराव हुआ। ट्रेन के रुकने के साथ ही स्टेशन परिसर में ग्रामीणों और यात्रियों की भीड़ जुट गई।प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन के पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने ट्रेन के पायलट और सह पायलट का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

स्टेशन पर पारंपरिक तरीके से स्वागत

ट्रेन के ठहराव को खास बनाने के लिए ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। नारियल फोड़कर देवी-देवताओं को नमन किया गया। इसके बाद यात्रियों को मिष्ठान और ठंडा पानी वितरित किया गया।ट्रेन के रुकने पर यात्रियों में भी उत्साह देखने को मिला। कई यात्रियों ने स्टेशन पर मिली सुविधा और स्थानीय स्वागत की सराहना की।

लंबे समय से उठ रही थी ठहराव की मांग

कोरोना काल के बाद से मालीपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह के समय अनारक्षित डिब्बों वाली किसी प्रमुख ट्रेन का ठहराव नहीं हो रहा था। पिछले वर्ष वाराणसी से लखनऊ के बीच शुरू हुई इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन तो हुआ, लेकिन मालीपुर में इसका स्टॉपेज नहीं दिया गया था।स्थानीय लोगों की लंबे समय से यह मांग थी कि इस ट्रेन का ठहराव स्टेशन पर किया जाए, ताकि क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button