कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बच्चियों की शिकायत पर जांच शुरू

  • डीएम के आदेश पर एसडीएम, बीएसए और शिक्षा अधिकारियों की टीम स्कूल में पहुँची
  • CCTV DVR जब्त, बच्चों की मारपीट और धमकी की शिकायत की जा रही जांच
  • अभिभावकों ने लिखित शिकायत में हस्ताक्षर किए

लखनऊ। डीएम लखनऊ के आदेश पर रविवार को मोहनलालगंज की कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बच्चियों की शिकायत की जांच शुरू हो गई। टीम में अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) ज्योति गौतम, शिक्षा विभाग के अधिकारी, एसडीएम और बीएसए शामिल रहे। अधिकारियों ने स्कूल में पहुँचकर CCTV DVR जब्त किए और तथ्यों की जानकारी जुटाई।

बच्चियों ने डीएम को लिखित शिकायत में बताया कि उन्हें स्कूल में प्रिंसिपल और वार्डन द्वारा मारपीट और सजा दी जाती है। रात में कई गाड़ियों से स्कूल में बाहरी लोग आते हैं और यदि कोई बच्ची उन्हें देख लेती है तो प्रिंसिपल जान से मारने की धमकी देती हैं। बच्चों का कहना है कि उन्हें भोजन ठीक से नहीं मिलता और सफाई कार्य भी कराना पड़ता है।

सुनवाई के दौरान डीएम को बताया गया कि नवरात्रि और दशहरे की छुट्टियों पर घर पहुंचने पर बच्चों ने अभिभावकों को पूरी घटना बताई और चोटें भी दिखाई। शिकायत में अभिभावकों के सिग्नेचर भी शामिल हैं। अधिकारियों ने स्कूल में पूरी जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का भरोसा दिया है।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading