क्या संविधान खतरे में- कांग्रेस ने उठाई बड़ी आवाज

  • कांग्रेस का आरोप- “सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है
  • युवाओं और किसानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी

  • जिला प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन

अम्बेडकरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिले में केंद्र सरकार की नीतियों और संवैधानिक संस्थाओं के “दुरुपयोग” के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार “अहंकार में डूबकर लोकतंत्र की जड़ें काट रही है” और विपक्षी आवाजों को दबाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

“सरकार संवैधानिक मर्यादाओं को रौंद रही”

जिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने धरने का नेतृत्व करते हुए कहा, “राहुल गांधी गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं की आवाज बन चुके हैं। सरकार उनकी निडरता से डर गई है और एजेंसियों के जरिए बदला ले रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार “युवा-विरोधी, किसान-विरोधी और लोकतंत्र-विरोधी” रवैया अपना रही है।

वरिष्ठ नेताओं ने की सरकार की आलोचना

पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार पाल, पूर्व सभासद द्विजेंद्र नारायण शुक्ल, और वरिष्ठ नेता गुलाम रसूल ‘छोटू’ ने एक स्वर में कहा कि “ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाओं को हथियार बनाकर विपक्ष को डराया जा रहा है। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।”

युवा कांग्रेस के नेताओं विशाल वर्मा और हेमंत यादव ने कहा कि “बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही जनता सवाल पूछ रही है, लेकिन सरकार जवाब देने के बजाय सवाल करने वालों को दबा रही है।”

राष्ट्रपति को सौंपा गया 11-सूत्रीय ज्ञापन

धरने के बाद कांग्रेस नेताओं ने नायब तहसीलदार अमरीश सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति को एक 11-सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें केंद्र सरकार के “दमनकारी रवैये” की निंदा की गई और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग की गई।

इससे पहले, जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक बैठक हुई, जिसमें नेताओं ने आगे की रणनीति पर चर्चा की। युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत यादव ने संचालन किया, जबकि कृष्ण कुमार यादव ने मुख्य वक्ता के रूप में सरकार पर जमकर हमला बोला।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading