जागेश्वर धाम के 309वें दंगल में आज भिड़ेंगे देश-विदेश के पहलवान

भूटान और नेपाल के नामी पहलवानों के साथ महिला पहलवान भी दिखाएंगी दम, विजेता को मिलेगा 1 लाख रुपये

जागेश्वर धाम। सावन के दूसरे सोमवार को जागेश्वर धाम का ऐतिहासिक अखाड़ा दांव-पेंच के महासंग्राम का गवाह बनेगा। करीब तीन सदी पुरानी अखाड़े की मिट्टी में 309वां दंगल सोमवार दोपहर 3:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें भूटान, नेपाल और देश के अलग-अलग राज्यों से नामी पहलवान अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे।

दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती के विजेता को 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य मुकाबलों के लिए भी अलग-अलग पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

भूटान और नेपाल के पहलवान होंगे शामिल

दंगल में भूटान के फुर्तीले पहलवान चिमचिम डोगरा के अलावा नेपाल के प्रसिद्ध पहलवान शंकर थापा, देवा थापा, लकी थापा और मेवा थापा भी हिस्सा लेंगे। इनके मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है।

महिला पहलवान भी दिखाएंगी दम

इस बार दंगल की खास बात यह है कि देश के विभिन्न हिस्सों से महिला पहलवान भी मुकाबलों में शामिल होंगी। वे अखाड़े में अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगी, जिससे आयोजन में खास आकर्षण जुड़ गया है।

तीन सदी पुरानी परंपरा

जागेश्वर धाम के अखाड़े में आयोजित होने वाला यह 309वां दंगल क्षेत्र की पुरानी कुश्ती परंपरा का हिस्सा है। भूटान और नेपाल के साथ देशभर से पहलवानों के पहुंचने से इस बार का आयोजन अंतरराष्ट्रीय रंग लेता दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button