सोशल मीडिया पोस्ट से पुलिस हुई सक्रिय

पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या से जुड़ी पोस्ट की थी; जैतपुर पुलिस ने तत्काल संपर्क कर समझाया

म्बेडकरनगर। थाना जैतपुर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बीच सोशल मीडिया पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट किए जाने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस टीम ने महिला से संपर्क कर उसकी काउंसलिंग की और पूरे मामले की जानकारी ली।
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्ट की जानकारी मिलते ही टीम ने महिला से संपर्क किया। बातचीत के दौरान पारिवारिक विवाद से जुड़ी परिस्थितियों को समझा गया और महिला को समझाकर भविष्य में इस तरह की पोस्ट नहीं करने के लिए कहा गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस की काउंसलिंग के बाद महिला ने भविष्य में आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाने और इस तरह की पोस्ट नहीं करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने मामले में सतर्कता बरतते हुए महिला से संपर्क बनाए रखने की भी पहल की।
पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर इस तरह की किसी भी पोस्ट को हल्के में नहीं लिया जा रहा है। ऐसी सूचना मिलने पर तत्काल संपर्क कर संबंधित व्यक्ति की स्थिति की जानकारी ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button