जल जीवन मिशन: 571 में से 182 शिरोपरी जलाशयों का निर्माण पूर्ण

  • 571 शिरोपरी जलाशयों में से 182 का निर्माण पूर्ण, निर्माण गति बढ़ाने की आवश्यकता
  • IGRS और JJM पोर्टलों पर शिकायतों का नियमित और प्रभावी निस्तारण
  • सभी कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता

अम्बेडकरनगर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में विस्तृत बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में जल निगम, कार्यदायी संस्थाएं वेलस्पन/VIL, DPMU टीम तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

O&M श्रेणी की 117 परियोजनाएं पोर्टल पर, 43 को मिल चुकी स्वीकृति

बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि ऑपरेशन एंड मेंटिनेंस श्रेणी के अंतर्गत अब तक 117 परियोजनाओं को पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। इनमें से 68 परियोजनाओं को जल निगम द्वारा अनुमोदन प्राप्त हुआ, जिनमें से 47 को जिला पंचायत राज अधिकारी को अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजा गया। इन परियोजनाओं में से 43 को स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

सीडीओ ने निर्देश दिए कि O&M परियोजनाओं से संबंधित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसके अलावा, अन्य श्रेणियों की शिकायतों का समाधान भी समयबद्ध रूप से हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

सड़कों की मरम्मत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

बैठक के दौरान यह भी सामने आया कि O&M परियोजनाओं के चलते कई स्थानों पर सड़कों को क्षति पहुंची है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित फर्मों को निर्देशित किया कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क मरम्मत के सभी कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता से समझौता किए बिना, मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading