अंबेडकरनगर। छोटी दिवाली पर शनिवार को जलालपुर नगर के मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। श्री शीतला माता मंदिर समेत अन्य हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने हनुमान जी का दर्शन-पूजन कर जयकारे लगाए।
मां की महिमा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास कुमार निषाद ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी का जन्म कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को हुआ था। इसी मान्यता के चलते छोटी दिवाली पर उनका जन्मोत्सव मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि हनुमान जी को शक्ति, साहस, भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। भक्त उन्हें संकटमोचन के रूप में पूजते हैं।









