जाम पे जाम चले, सुबहो-शाम चले: बसखारी ब्लॉक दफ्तर बना ‘मधुशाला’

  • पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित
  • शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं
  • सोशल मीडिया पर “दारू विकास योजना” का तंज

बसखारी (अंबेडकरनगर)। विकास खंड बसखारी का कार्यालय इन दिनों विकास कार्यों से ज्यादा शराब पार्टी के लिए चर्चा में है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि ब्लॉक परिसर में ही ग्राम पंचायत सचिव शशांक वर्मा और रोजगार सेवक संदीप यादव खुलेआम शराब पीते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो ने स्थानीय प्रशासन से लेकर विभागीय अधिकारियों तक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी दफ्तर को कथित रूप से “मधुशाला” में बदल देने का यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

दफ्तर में बोतलों का ढेर, फाइलें नदारद
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से शाम तक दफ्तर में शराब की महफिल सजी रहती है। जहां योजनाओं पर चर्चा होनी चाहिए, वहां अब गिलास और बोतलों की खनक सुनाई देती है। सरकारी कागजात की जगह मेजों पर शराब की खाली बोतलें पड़ी होती हैं।

सूत्रों की मानें तो सचिव और रोजगार सेवक ने दफ्तर को अपनी निजी आरामगाह में तब्दील कर दिया है। शराबखोरी की वजह से पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। फील्ड में निरीक्षण की जगह कर्मचारी खुद दफ्तर में ही बैठकर जाम पर जाम चलाते हैं।

शिकायतों का ढेर, कार्रवाई नदारद
स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन हर बार मामला दबा दिया गया। यह दर्शाता है कि पूरे सिस्टम में मिलीभगत है या फिर जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

ब्लॉक स्तर पर चल रहे निर्माण, रोजगार और शौचालय योजनाओं में भारी अनियमितताओं की भी शिकायतें हैं, लेकिन कोई जांच नहीं की गई। स्थिति यह है कि पंचायतों में विकास पूरी तरह ठप पड़ा है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading