जेडी वेंस का ताजमहल दौरा-सुरक्षा चक्र और सांस्कृतिक धारा की गूंज

  • अमेरिकी उपराष्ट्रपति का ताजमहल दौरा: सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम की पूरी तैयारी
  • ताजमहल के दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने रूट का किया निरीक्षण
  • वैकल्पिक रूट की भी जांच, ताजमहल के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई

आगरा। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी ऊषा और बच्चों के साथ 23 अप्रैल को ताजमहल का दौरा करेंगे। उनके आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और सुरक्षा उपायों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उपराष्ट्रपति के आगमन से एक दिन पहले, 22 अप्रैल को US सुरक्षा एजेंसी की टीम ने लोकल पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर ताजमहल तक जाने वाले रूट का निरीक्षण किया। सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट से ताजमहल तक की यात्रा का रिहर्सल किया, जिसमें कुल 15 गाड़ियां शामिल थीं। रूट की जांच ईदगाह, सुल्तानपुरा चौराहा, प्रतापपुरा, मॉल रोड, सर्किट हाउस चौराहा और ताजव्यू तिराहा तक की गई।

वैकल्पिक रूट पर भी हुई तैयारी
सुरक्षा टीम ने वापसी के दौरान एक वैकल्पिक रूट का भी निरीक्षण किया। ताजमहल से लौटते समय फ्लीट ने पुरानी मंडी चौराहा होते हुए मॉल रोड की ओर रुख किया। ताजमहल के पूर्वी गेट के पास सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

23 अप्रैल को ताजमहल रहेगा बंद
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ताजमहल दौरे के दिन, 23 अप्रैल को सूर्योदय से लेकर दोपहर तक ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। वीवीआईपी दौरे के बाद ताजमहल फिर से खोला जाएगा। उपराष्ट्रपति का प्रस्तावित आगमन सुबह करीब 9:15 बजे होगा और वह दोपहर 12:15 बजे ताजमहल छोड़ेंगे।

जेडी वेंस का प्रस्तावित कार्यक्रम
वेंस और उनका परिवार एयरफोर्स टू विमान से जयपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वह शिल्पग्राम के रास्ते ताजमहल के पूर्वी गेट से प्रवेश करेंगे, जहां उनका स्वागत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading