- JEE मेन्स रिजल्ट के बाद क्या करें? जानें JEE एडवांस्ड की तैयारी का सही तरीका
- NTA पर फिर विवाद! क्या इस बार भी बदले जाएंगे JEE मेन्स के प्रश्न?
- JEE एडवांस्ड कट-ऑफ का गणित: पिछले 5 सालों के आंकड़े क्या कहते हैं?
नई दिल्ली – नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज JEE मेन्स 2025 सेशन 2 की फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यह परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी।
जल्द जारी होगा रिजल्ट, कट-ऑफ पर नजरें
अब उम्मीदवारों को JEE Mains के रिजल्ट का इंतजार है, जिसे NTA कुछ ही घंटों में जारी कर सकता है। रिजल्ट के साथ ही JEE Advanced 2025 के लिए कट-ऑफ भी घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से स्कोर चेक कर सकेंगे।
सेशन 1 में 14 स्टूडेंट्स को मिला 100 परसेंटाइल
इससे पहले आयोजित हुए सेशन 1 (जनवरी 2025) में कुल 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया था। इनमें से सबसे अधिक 5 छात्र राजस्थान से हैं, जबकि उत्तर प्रदेश से 2 छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
कट-ऑफ में आ सकती है गिरावट
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार JEE Advanced की कट-ऑफ में गिरावट आ सकती है। साल 2024 में जहां सेशन 1 में 23 टॉपर्स थे, वहीं सेशन 2 में यह संख्या बढ़कर 56 हो गई थी। मगर इस बार टॉपर्स की संख्या में गिरावट देखी गई है। भोपाल स्थित एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक सिद्धार्थ के मुताबिक, यही कारण है कि कट-ऑफ इस बार पिछले वर्ष की तुलना में नीचे जा सकती है।
गौरतलब है कि पिछले साल JEE Advanced का कट-ऑफ अब तक का सबसे अधिक था – जनरल कैटेगरी के लिए 93.2362181।
NTA पर सेशन 2 में गड़बड़ी के आरोप
JEE Main सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर की जारी होते ही परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगने लगे थे। जानकारी के अनुसार, NTA ने अब तक कुल 12 सवालों को ड्रॉप कर दिया है, जबकि अन्य 9 सवालों को लेकर आपत्तियां जताई गई हैं। इस तरह कुल 21 सवालों के ड्रॉप होने की संभावना है।
विशेषज्ञों के अनुसार, परीक्षा में कुल 90 सवाल होते हैं, जिनमें से 75 ही हल करने होते हैं। यदि 21 सवालों को हटाकर उनके अंक (प्रत्येक के 4) सभी कैंडिडेट्स में बांट दिए जाएं, तो प्रतियोगिता का स्तर काफी प्रभावित हो सकता है। यह संख्या कुल सवालों का करीब 28% बनती है, यानी 1/4 से भी अधिक।
NTA ने दिए आरोपों पर जवाब
उठते सवालों के बीच, NTA ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर सफाई दी है। उन्होंने लिखा –
“NTA हमेशा ट्रांसपेरेंट एग्जामिनेशन प्रोसेस को फॉलो करता है। प्रोविजनल आंसर की के साथ रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स भी दिखाए जाते हैं। कैंडिडेट्स के द्वारा उठाई गई आपत्तियों को गंभीरता से लिया गया है।”
NTA ने आगे कहा कि आंसर की को चैलेंज करने की प्रक्रिया पूरी तरह फेयर और विश्वसनीय है। उन्होंने छात्रों से यह भी अपील की कि किसी भी भ्रामक रिपोर्ट या अफवाह से प्रभावित न हों।








