उन्नाव में बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली: गंभीर हालत में कानपुर रेफर

लखनऊ. यूपी के उन्नाव में शनिवार की देर रात अपराधियों ने एक पत्रकार को गोली मार दी. गोली लगने से पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया. पत्रकार को मृत समझकर अपराधी मौके से फरार हो गए. जिसके बाद घायल पत्रकार को मौके पर मौजूद लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया. यहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया. वहां पत्रकार की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पत्रकार ने पुलिस को पहले ही अपनी जान का खतरा बताया था.

जानकारी के अनुसार, उन्नाव जिले के पीडी नगर निवासी मन्नू अवस्थी बीती रात करीब 10.25 बजे जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से मनु अवस्थी गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद लोगों ने पुलिस के साथ ही एंबुलेंस को कॉल किया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. गोलीकांड की इस घटना के बाद आसपास इलाके में दहशत फैल गई. इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली. क्षेत्र के शराब मिल के पास से लॉक्ड अवस्था में मनु की स्कूटी बरामद की गई है. बताया जा रहा है कि माफिया खबर लिखने से नाराज थे.

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *