जेपी मॉर्गन केस में पूर्व बैंकर चिरायु राणा ने लगाए महिला अधिकारी पर यौन शोषण के आरोप

जेपी मॉर्गन के पूर्व बैंकर ने सीनियर अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप

विदेश : जेपी मॉर्गन के सेक्स स्लेव से जुड़े एक चर्चित मामले में नया मोड़ सामने आया है। पूर्व बैंकर Chirayu Rana ने अपनी सीनियर अधिकारी Lorna Hajdini के खिलाफ मैनहैटन सुप्रीम कोर्ट में गंभीर आरोपों के साथ मुकदमा दायर किया है।

35 वर्षीय चिरायु राणा ने आरोप लगाया है कि उनकी वरिष्ठ अधिकारी ने उनके साथ यौन उत्पीड़न, नस्लीय दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना की। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें नशीली दवा देने की कोशिश की गई। कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों में वर्ष 2024 की घटनाओं का विस्तार से उल्लेख किया गया है।

गवाहों के बयानों से बढ़ा विवाद

मामले में शामिल एक गुमनाम गवाह ने दावा किया कि उसने आरोपी अधिकारी को राणा के अपार्टमेंट में आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। गवाह के अनुसार, राणा उस दौरान असहज दिखाई दे रहे थे और विरोध कर रहे थे।

एक अन्य गवाह ने भी आरोप लगाया कि कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारी का व्यवहार अनुचित था। कोर्ट में दाखिल हलफनामे में राणा ने PTSD से पीड़ित होने की बात कही है। उनके काउंसलर का पत्र भी दस्तावेजों में शामिल किया गया है।

हालांकि, बैंक और आरोपी अधिकारी दोनों ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। बैंक का कहना है कि आंतरिक जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, अधिकारी के वकीलों ने दावा किया कि दोनों के बीच किसी भी प्रकार का निजी संबंध नहीं था। मामले को लेकर अब कानूनी और कॉर्पोरेट जगत में चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button