करणी सेना नेता योगेंद्र राणा का इकरा हसन को निकाह का प्रस्ताव

  • सोशल मीडिया पर विवाद गहराया, करीब 181 कमेंट्स आए।
  • दो घंटे में ही राणा ने पोस्ट और वीडियो डिलीट किए।
  • सपा नेताओं ने इसे महिला विरोधी मानसिकता का उदाहरण बताया।

मुरादाबाद। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा ने कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक और विवादित बयान दिया है। शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में राणा ने इकरा हसन से ‘निकाह कबूल’ करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर इकरा हसन निकाह कबूल करती हैं तो वह भी राज़ी हैं, साथ ही यह भी जोड़ दिया कि वह हिंदू ही रहेंगे और ओवैसी बंधु उन्हें ‘जीजा’ कहकर बुलाएं।

योगेंद्र राणा ने कहा, “मैं इकरा हसन से निकाह कबूल करता हूं। वह भी कबूल करें। मुझे कोई आपत्ति नहीं कि वह मुस्लिम धर्म में रहें और मेरे घर में नमाज पढ़ें। लेकिन शर्त यह है कि असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी मुझे जीजा कहें।”

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे लिखा कि वह अविवाहित हैं, और खुद को इकरा हसन से कम खूबसूरत नहीं मानते। उनके पास संपत्ति, जमीन-जायदाद, और कई मकान हैं। यहां तक कि उन्होंने अपनी पत्नी से भी पूछ लिया है और अनुमति ले ली है।

सोशल मीडिया पर विवाद, पोस्ट हटाई

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भारी विरोध देखने को मिला। वीडियो और पोस्ट पर करीब 181 लोगों ने प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद राणा ने दो घंटे के भीतर पोस्ट और वीडियो डिलीट कर दिए। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम लोगों में इस बयान को लेकर रोष है।

पहले ADM पर लगाया था अपमान का आरोप

यह मामला ऐसे वक्त में सामने आया है जब कुछ दिन पहले ही सांसद इकरा हसन ने सहारनपुर के ADM संतोष बहादुर सिंह पर अभद्र व्यवहार और अपमानित करने का आरोप लगाया था। इकरा हसन के अनुसार, वह 1 जुलाई को नगर पंचायत अध्यक्ष शमा परवीन के साथ ADM से मिलने गई थीं, लेकिन ADM ने उन्हें फटकारा और बाहर जाने को कहा।

ADM ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया और इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। इसके जवाब में इकरा हसन ने कहा कि यदि सम्मान पर बात आए तो चुप रहना भी अपराध है।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading