- 1001.49 लाख की लागत से बनेंगे 12.20 किमी संपर्क मार्ग, पहली किस्त जारी; अब निविदा प्रक्रिया की तैयारी
अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए सात नए मार्गों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इन परियोजनाओं पर कुल 1001.49 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वीकृत मार्गों की कुल लंबाई 12.20 किलोमीटर है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड को निर्माण के लिए पहली किस्त भी मिल चुकी है। अब निविदा समेत अन्य प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू कराने की तैयारी है।
सात रास्तों से जुड़ेगा ग्रामीण क्षेत्र
कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद के प्रयास से इन मार्गों के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की बात कही गई है। विधायक ने बताया कि ग्रामीण मार्गों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्ताव भेजने के साथ मुलाकात भी की गई थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग को आगणन तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए थे।
स्वीकृत सात परियोजनाओं में सबसे अधिक लंबाई वाला मार्ग आनंदनगर-दरबपुर मार्ग से सीएम कंपोजिट मॉडल स्कूल होते हुए नरहरपुर हरिजन बस्ती तक बनेगा। इसकी लंबाई 2.60 किलोमीटर और लागत 164.66 लाख रुपये है।
किस सड़क पर कितना खर्च
संपर्क मार्ग लंबाई स्वीकृत लागत
यादव नगर चौराहा-मिझौड़ा से खेमापुर दलित बस्ती 1.05 किमी 98.63 लाख
पमौली पिच से मम्लेपुर पिच 1.70 किमी 158.34 लाख
आनंदनगर-दरबपुर से नरहरपुर हरिजन बस्ती 2.60 किमी 164.66 लाख
शारदा नहर से यरकी होते निहालदास बाबा कुटी 1.45 किमी 141.91 लाख
अतरौरा-दहलवा-मेढ़वा से केवटाही 1.20 किमी 115.86 लाख
रामबाबा मार्ग से सेहरा जलालपुर हरिजन बस्ती 2.50 किमी 164.32 लाख
मल्लेपुर से चंदौखा गांव 1.70 किमी 157.77 लाख









