बादशाह पहुंचे वृंदावन, संत स्वामी प्रेमानंद से लिया आशीर्वाद

  • वीडियो में संत के सामने घुटनों पर बैठे नजर आए बादशाह
  • सहयोगी ने सत्य पर सवाल किया, संत ने कहा- “सत्य भगवान है”
  • बावला गाने को लेकर बादशाह कानूनी विवाद में फंसे

मथुरा। बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह मंगलवार को वृंदावन में मशहूर संत स्वामी प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बादशाह अपने सहयोगी के साथ संत के सामने घुटनों के बल बैठे नजर आए। पूरे समय वह शांत मुद्रा में संत की बातें ध्यान से सुनते रहे।

सहयोगी ने रखा मन का सवाल, संत ने दिया जवाब

वीडियो में दिख रहा है कि बादशाह के सहयोगी ने संत से पूछा— “इंसान किसलिए आया है? जब सत्य बोलते हैं तो लोग दूर हो जाते हैं, प्यार खत्म हो जाता है, ऐसा लगता है जैसे श्राप मिल गया हो।”
इस पर प्रेमानंद महाराज हंसते हुए बोले— “थोड़ा सा मजबूत हृदय रहे। सत्य भगवान है और उसका साथ भगवान देते हैं। संसार असत्य में लगा हुआ है, इसलिए सत्य बोलोगे तो लोग पक्ष नहीं लेंगे। लेकिन जब परमात्मा प्रसन्न होंगे तो सब आपको नमन करेंगे। सत्य कभी असत्य नहीं हो सकता।”

बादशाह का कनेक्शन हरियाणा से

बादशाह का असली नाम आदित्य सिंह सिसौदिया है। उनकी जड़ें हरियाणा के करनाल जिले के गांव उचाना से जुड़ी हैं। उनके हिट गानों में हरियाणवी टच दिखता है। ‘बावला’ गाने में उन्होंने झज्जर जिले के डावला गांव का जिक्र किया है।

कानूनी विवाद में फंसे बादशाह

बावला गाने को लेकर बादशाह पर करनाल की यूनिसिस इंफोसॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने भुगतान न करने का आरोप लगाया है। कंपनी का दावा है कि बादशाह और उनकी एजेंसी पर 2.88 करोड़ रुपए की देनदारी है। करनाल की कॉमर्शियल कोर्ट ने पहले से जमा 1.70 करोड़ की एफडीआर सुरक्षित कर ली है और अब 50 लाख रुपए की अतिरिक्त एफडीआर जमा करने का आदेश दिया है।

बड़े सेलेब्स भी आ चुके सत्संग में

बादशाह से पहले शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी स्वामी प्रेमानंद के सत्संग में जा चुके हैं। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने भी यहां आशीर्वाद लिया है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading