
आधुनिक चिकित्सा तकनीक से किशोर की घुटना सर्जरी में सफलता
डॉ. विवेक श्रीवास्तव की आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी से किशोर की जीवन रक्षा
महामाया मेडिकल कॉलेज में बिना चीरे घुटना सर्जरी की अनूठी सफलता
अम्बेडकरनगर । महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने 16 वर्षीय किशोर मनेश तिवारी की जटिल घुटना सर्जरी को बिना चीरे और बिना टांके के आर्थ्रोस्कोपी तकनीक से सफलतापूर्वक किया। इस सर्जरी में एसीएल (एंटीरियर क्रूशिएट लिगामेंट) को जोड़ने का काम किया गया, जो कि एक असाधारण सर्जिकल चुनौती थी। डॉ. विवेक और उनकी टीम ने महज कुछ घंटों में सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा किया, जिससे किशोर की रिकवरी भी जल्दी शुरू हुई। इस सफलता ने जिले में चिकित्सा प्रतिष्ठा को महानगरों के समकक्ष लाकर स्थानीय लोगों के लिए आशा का नया द्वार खोला।








