तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, प्रशासन मौन

  • अकबरपुर तहसील क्षेत्र के सैदापुर ग्रामसभा में अवैध निर्माण
  • प्रशासन की मिलीभगत या लापरवाही पर उठे सवाल
  • बार-बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं, पूर्व तहसीलदार का आदेश भी नजरअंदाज

अंबेडकरनगर। योगी सरकार द्वारा सरकारी जमीन, खासकर तालाबों की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देशों के बावजूद जनपद अंबेडकरनगर के अकबरपुर तहसील क्षेत्र में खुलेआम इन आदेशों की अनदेखी की जा रही है।

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के राजस्व ग्रामसभा सैदापुर में स्थित तालाब की जमीन पर कमला प्रसाद, हीरालाल और महेंद्र पुत्र रामकुमार द्वारा अवैध रूप से मकान बना लिया गया है।

प्रशासन की मिलीभगत या लापरवाही?

जानकारी के अनुसार, रामकुमार पुत्र टिशुर के नाम से अकबरपुर तहसील प्रशासन द्वारा दो अलग-अलग ग्राम सभाओं में नियम विरुद्ध पट्टा आवंटित कर दिया गया है। यह तथ्य खुद प्रशासनिक अभिलेखों में दर्ज है, लेकिन तहसील प्रशासन अब तक कार्रवाई से बचता आ रहा है।

बार-बार शिकायतें, फिर भी कोई सुनवाई नहीं

स्थानीय जनहित में एक व्यक्ति ने कई बार प्रमाणों सहित प्रशासन को पत्राचार कर इस अतिक्रमण की जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।

पूर्व में तैनात एक तहसीलदार ने तालाब की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने का आदेश भी पारित किया था, बावजूद इसके भू-माफिया अब भी कब्जा जमाए हुए हैं।

तालाबों पर कब्जे, पारदर्शिता पर सवाल

गौरतलब है कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। लेकिन सैदापुर में हुए अतिक्रमण से स्पष्ट है कि जमीनी स्तर पर शासन के आदेशों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading