रोवर तकनीक से हुई जमीन की पैमाइश

अकबरपुर में सीमांकन की कार्रवाई पूरी

  • गोविन्दपुर गणेशपुर में आधुनिक GNSS तकनीक का इस्तेमाल, राजस्व विवाद के निस्तारण की दिशा में बढ़ा कदम

अम्बेडकरनगर। जनपद में राजस्व मामलों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के लिए चलाए जा रहे रोवर पैमाइश अभियान के तहत सोमवार को अकबरपुर तहसील क्षेत्र के गोविन्दपुर गणेशपुर गांव में आधुनिक जीएनएसएस (GNSS) रोवर तकनीक से भूमि सीमांकन की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान गाटा संख्या 334, रकबा 0.597 हेक्टेयर से संबंधित वाद में सीमांकन सफलतापूर्वक पूरा कराया गया।

1 जुलाई से 15 अगस्त तक चल रहा विशेष अभियान

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु ने बताया कि जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा-24 के अंतर्गत 1 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक रोवर पैमाइश अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से भूमि सीमांकन को अधिक सटीक, पारदर्शी और विवादमुक्त बनाना है।

धारा-24 के तहत हुआ सीमांकन

अकबरपुर तहसील के गोविन्दपुर गणेशपुर गांव में गाटा संख्या 334, रकबा 0.597 हेक्टेयर से संबंधित रामकृपाल वर्मा बनाम बाबूलाल आदि वाद में धारा-24 के तहत सीमांकन की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग ने आधुनिक रोवर तकनीक का उपयोग करते हुए भूमि की पैमाइश पूरी की।

अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई कार्रवाई

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह ने बताया कि सीमांकन का कार्य तहसीलदार अकबरपुर के नेतृत्व में कराया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार अकबरपुर और सिकंदरपुर, राजस्व निरीक्षक दिनेश यादव एवं दिनेश तिवारी, क्षेत्रीय लेखपाल, अन्य लेखपाल तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button