लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

  • लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट टेकऑफ से पहले रोकी गई
  • पायलट ने रनवे पर इमरजेंसी ब्रेक लगाए, यात्रियों में अफरा-तफरी
  • 151 यात्री सुरक्षित, डिंपल यादव भी फ्लाइट में सवार

लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-2111 शनिवार को टेकऑफ से ठीक पहले रोक दी गई। पायलट ने रनवे पर विमान दौड़ने के दौरान अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाए। विमान में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव समेत 151 यात्री सवार थे। अचानक विमान रुकने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया।

इंजन में थ्रस्ट नहीं, टेकऑफ टला

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक विमान को टेकऑफ के लिए पर्याप्त थ्रस्ट नहीं मिल पा रहा था। स्थिति को देखते हुए पायलट ने ATC को “अबेंडिंग टेकऑफ” की सूचना दी और तुरंत आपात ब्रेक लगाए। इसके बाद फ्लाइट टैक्सी-वे से वापस लौटकर बे संख्या-07 पर खड़ी कर दी गई।

DGCA ने मांगी रिपोर्ट, इंडिगो का बयान

डीजीसीए ने घटना की रिपोर्ट मांगी है। वहीं इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि तकनीकी कारणों के चलते विमान को टेकऑफ रोकना पड़ा। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यात्री बोले – भगवान ने बचा लिया

कुछ यात्रियों ने कहा कि विमान गति पकड़ चुका था तभी एक तेज आवाज आई और अचानक ब्रेक लग गए। यात्रियों ने राहत की सांस लेते हुए कहा – “भगवान ने बचा लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।”

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading