एलआईसी फैजाबाद मंडल में 9 फरवरी को ‘धन्यवाद दिवस’

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के फैजाबाद मंडल में 9 फरवरी 2026 को ‘धन्यवाद दिवस’ मनाया जाएगा। यह निर्णय केंद्रीय कार्यालय द्वारा मेनिका सिंह को मुख्य जीवन बीमा सलाहकार (सीएलआईए) नियुक्त किए जाने के बाद लिया गया है। मंडल स्तर पर इस नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

अभिकर्ताओं के अनुसार यह उपलब्धि मंडल के समन्वित प्रयासों और नेतृत्व के मार्गदर्शन का परिणाम है। अधिकारियों के सहयोग से सीएलआईए चैनल को नई पहचान और मजबूती मिली है। अभिकर्ताओं का कहना है कि यह नियुक्ति केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे फैजाबाद मंडल की सामूहिक सफलता का प्रतीक है।

इसी क्रम में सोमवार को मंडल कार्यालय से जुड़े सभी अभिकर्ताओं ने ‘धन्यवाद दिवस’ मनाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर अभिकर्ता बेहतर और सशक्त बीमा योजनाओं के माध्यम से अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन के प्रति आभार प्रकट करने के साथ टीम भावना को और सुदृढ़ करना है।

मुख्य जीवन बीमा सलाहकार मेनिका सिंह ने अभिकर्ताओं से इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि मंडल की प्रगति में हर अभिकर्ता की भूमिका अहम है और सभी से एक से दो पॉलिसी के माध्यम से योगदान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Related Posts

सेफर इंटरनेट डे पर कलेक्ट्रेट में जागरूकता कार्यशाला

अम्बेडकरनगर। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन जोखिमों को देखते हुए ‘सेफर इंटरनेट डे’ के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया…

Continue reading
अंबेडकरनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

अंबेडकरनगर। जनपद में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों में कृमिरोग संक्रमण की दर कम करने के उद्देश्य से मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *