- NDRF जवानों ने लगाई गंगा में छलांग
- त्वरित रेस्क्यू से बची युवक की जान
- युवक बिहार के नालंदा का निवासी
- घाट पर पहले से तैनात थी NDRF टीम
वाराणसी। वाराणसी के दांडी घाट पर गुरुवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगा। युवक ने मदद के लिए शोर मचाया, जिसके बाद घाट पर तैनात राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम तुरंत सक्रिय हो गई।
11वीं वाहिनी NDRF के जवानों ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगाई और त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे नदी किनारे लाकर प्राथमिक सहायता दी गई।
बचाए गए युवक की पहचान 20 वर्षीय रिशुराज, पुत्र सतीश कुमार पटेल, निवासी नालंदा (बिहार) के रूप में हुई है। NDRF के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि समय रहते की गई कार्रवाई से युवक की जान बचाई जा सकी।









