भीटी के जमोलीगंज बाजार में शराब ठेके पर लूट व फायरिंग का खुलासा

अम्बेडकरनगर। जनपद के भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमोलीगंज बाजार में देशी शराब के ठेके पर हुई लूट और फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर लिया है। संयुक्त पुलिस टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूट की गई नकदी 26,900 रुपये और दो अवैध देशी तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। घटना के बाद से फरार चल रहे दोनों आरोपी पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्ष(पश्चिमी) हरेंद्र कुमार ने बताया कि
 यह वारदात 21 जनवरी 2026 की रात जमोलीगंज बाजार में स्थित देशी शराब के ठेके पर हुई थी। जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिल सवार बदमाश ठेके पर पहुंचे और वहां मौजूद सेल्समैन से नकदी लूटने लगे। सेल्समैन द्वारा विरोध किए जाने पर बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

घटना के बाद पुलिस ने तेज की जांच

फायरिंग और लूट की गंभीर घटना को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। घायल सेल्समैन के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले की गहराई से पड़ताल की। जांच में यह सामने आया कि बदमाश लगभग 40 हजार रुपये लूटकर फरार हुए थे। घटना के खुलासे के लिए थाना भीटी पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम को लगाया गया।

Related Posts

सेफर इंटरनेट डे पर कलेक्ट्रेट में जागरूकता कार्यशाला

अम्बेडकरनगर। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन जोखिमों को देखते हुए ‘सेफर इंटरनेट डे’ के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया…

Continue reading
अंबेडकरनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

अंबेडकरनगर। जनपद में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों में कृमिरोग संक्रमण की दर कम करने के उद्देश्य से मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *