लखनऊ मेट्रो फेज-2 को मिली मोदी कैबिनेट की मंजूरी

  • 11.165 किमी लंबा रूट, 12 स्टेशन शामिल
  • चारबाग से वसंतकुंज तक मेट्रो, इंटरचेंज स्टेशन चारबाग में
  • पुराना लखनऊ, KGMU, अमीनाबाद और चौक को मिलेगा सीधा कनेक्शन

लखनऊ। लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (ब्लू लाइन) के लिए मोदी कैबिनेट ने 5801 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। बजट मिलते ही अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू होगा। 11.165 किमी लंबे इस रूट पर 12 स्टेशन होंगे, जिसमें 4.286 किमी एलिवेटेड और 6.879 किमी अंडरग्राउंड होगा।

फेज-2 में चारबाग से वसंतकुंज तक मेट्रो दौड़ेगी, जबकि चारबाग पर इंटरचेंज स्टेशन बनेगा जो फेज-1 (रेड लाइन) से जुड़ेगा। यह रूट अमीनाबाद, चौक, ठाकुरगंज, बालागंज और सरफराजगंज जैसे घनी आबादी वाले इलाकों से होकर गुजरेगा।

ब्लू लाइन के बनने से पुराना लखनऊ मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएगा, जिससे KGMU, चारबाग रेलवे स्टेशन, आलमबाग बस स्टेशन और एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान होगा। बाजारों में भीड़ और ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी।

अमीनाबाद और चौक के नीचे से मेट्रो गुजरने से इन इलाकों में खरीदारी करने वालों, दुकानदारों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं एलिवेटेड सेक्शन ठाकुरगंज से वसंतकुंज तक बनेगा, जिससे निर्माण के दौरान ट्रैफिक पर कम असर पड़ेगा।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading