लखनऊ नगर निगम के कार्यक्रम में मेयर को नहीं दिया न्योता

  • मेयर को बिना बुलाए कार्यक्रम में पहुंचना पड़ा
  • नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त रहे गैरहाजिर
  • प्रोटोकॉल तोड़ने पर नगर आयुक्त को पत्र

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ में एक अहम कार्यक्रम के दौरान प्रोटोकॉल की अनदेखी पर बवाल खड़ा हो गया। नगर आयुक्त द्वारा मेयर सुषमा खर्कवाल को कार्यक्रम में आमंत्रित न किए जाने से नाराज़ मेयर बिना बुलाए ही कार्यक्रम स्थल पहुंच गईं। उन्होंने पाया कि कार्यक्रम में नगर आयुक्त गौरव कुमार और अपर नगर आयुक्त भी मौजूद नहीं हैं, जिससे वह और भी आक्रोशित हो उठीं।

प्रोटोकॉल तोड़ने पर नगर आयुक्त को पत्र
कार्यक्रम में पहुंचते ही मेयर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश देकर अपर नगर आयुक्त को बुलाने को कहा। हालांकि अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह कुछ ही देर में कार्यक्रम में पहुंच गईं, पर तब तक मेयर ने नगर आयुक्त गौरव कुमार को एक सख्त पत्र भेज दिया।

पत्र में मेयर ने कार्यक्रम में उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित न करने और नगर आयुक्त की अनुपस्थिति पर जवाब मांगा है। उन्होंने इसे अनुशासनहीनता और संवेदनहीनता करार दिया।

नगर आयुक्त और अधीनस्थों को प्रोटोकॉल सीखने की नसीहत
मेयर ने पत्र में लिखा कि यह कार्यक्रम पहले से प्रस्तावित था और इसमें नगर प्रमुख के तौर पर उनकी उपस्थिति आवश्यक थी। उन्होंने नगर आयुक्त और अधीनस्थ अधिकारियों को शासन से प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग लेने की सलाह दी।

साथ ही यह सवाल भी उठाया कि जब यह कार्यक्रम पहले से तय था, तो वरिष्ठ अधिकारियों की अनुपस्थिति क्यों रही? क्या एक मेयर को औपचारिक रूप से बुलाना जरूरी नहीं समझा गया? और अगर नगर विकास विभाग की बैठक इतनी आवश्यक थी, तो कार्यक्रम की तारीख क्यों नहीं बदली गई?

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading