लखनऊ नगर निगम अब होगा डिजिटल- 1 मई से बदल जाएगा सिस्टम

  • प्रयागराज से लखनऊ तक: गौरव कुमार की नई प्रशासनिक पारी
  • इंद्रजीत सिंह को नई जिम्मेदारी, ऊर्जा विभाग में बने विशेष सचिव
  • कूड़े के पहाड़ से मुक्ति दिलाने वाले अफसर को मिला प्रमोशन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ को नया नगर आयुक्त मिल गया है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी गौरव कुमार को लखनऊ नगर निगम का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह प्रयागराज में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर कार्यरत थे। गौरव कुमार, मौजूदा नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह की जगह लेंगे, जिन्हें राज्य सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

इंद्रजीत सिंह को ऊर्जा विभाग में अहम भूमिका

लखनऊ में नगर आयुक्त के तौर पर प्रभावी कार्य करने वाले आईएएस इंद्रजीत सिंह को अब ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें यूपी नेडा (U.P. NEDA) का निदेशक और उत्तर प्रदेश रिन्युएबल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का प्रबंध निदेशक भी नियुक्त किया गया है।

शिवरी का कूड़ा पहाड़ बना था चुनौती, इंद्रजीत सिंह ने किया खत्म

नगर आयुक्त रहते हुए इंद्रजीत सिंह ने राजधानी के सबसे बड़े कूड़ा संकट पर ध्यान केंद्रित किया। वर्षों से शिवरी क्षेत्र में जमा कूड़े के पहाड़ को खत्म करने की दिशा में उन्होंने उल्लेखनीय कदम उठाए। 27 जून 2022 को नगर आयुक्त पद संभालने के बाद उन्होंने कूड़ा प्रोसेसिंग यूनिट को चालू कराया, जिससे यह समस्या काफी हद तक खत्म हो गई।

वेतन समय पर दिलाने और ई-ऑफिस की शुरुआत भी रही खास उपलब्धि

इंद्रजीत सिंह के कार्यकाल में निगमकर्मियों को समय पर वेतन मिलना सुनिश्चित किया गया। जहां पहले 20 तारीख के आसपास वेतन आता था, अब उसे 1 से 5 तारीख के बीच जारी किया जाने लगा है। इसके अलावा नगर निगम को ई-ऑफिस में शिफ्ट करने की योजना पर भी तेजी से काम हुआ है, जो 1 मई से प्रभावी होगा।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading