लखनऊ नगर निगम का अतिक्रमण पर एक्शन: कई इलाकों से झुग्गियां

  • जोन-3: नाले पर बने 20 झुग्गियां व 15 पक्के निर्माण ध्वस्त
  • जोन-5: नादरगंज-अमौसी में ठेले, गुमटी और आम मंडी हटाई गई
  • जोन-6: दौलतगंज वार्ड में 20 ठेले, 6 गुमटी और 15 दुकानें तोड़ी गईं

लखनऊ। नगर निगम ने सोमवार को राजधानी के विभिन्न इलाकों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। जोन-3, जोन-5 और जोन-6 में चलाए गए विशेष अभियान में झुग्गियों से लेकर अस्थायी दुकानों और ठेलों तक को हटाया गया। अतिक्रमण करने वालों को दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी गई है।

जोन-3: झुग्गियां और पक्के निर्माण ध्वस्त

हजारी लाल स्कूल से लेकर एसबीआई कॉलोनी के पीछे तक नाले पर बने अवैध कब्जों को हटाया गया। इस दौरान नगर निगम ने 20 झुग्गियों और 15 पक्के टीनशेड निर्माण को ध्वस्त किया। कार्यवाही के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। निगम ने पुलिस को पत्र भेजकर दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जोन-5: नादरगंज व अमौसी में अभियान

नादरगंज और अमौसी औद्योगिक क्षेत्र में ठेले-खोमचे, गुमटी, काउंटर सहित अवैध अतिक्रमण हटाए गए। कानपुर रोड पर लगी अवैध आम मंडी को भी हटाया गया। कुल मिलाकर 5 काउंटर, 2 गुमटी, 10 ठेले हटवाए गए और चंदर नगर मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण कर पुनः अतिक्रमण हटाया गया।

जोन-6: दौलतगंज वार्ड में सख्ती

दौलतगंज के मेहताब बाग बिजली घर से लेकर एलडीए कॉलोनी तक फैले अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान 20 ठेले, 6 गुमटी और 15 दुकानें तोड़ी गईं। अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा कब्जा किया गया, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने यह साफ कर दिया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और किसी को भी सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading