लखनऊ पुलिस अलर्ट: महिला जवानों ने हथियार चलाने का अभ्यास किया

दिल्ली ब्लास्ट के बाद लखनऊ पुलिस अलर्ट मोड में

वाहनों की चेकिंग और गश्त बढ़ाई गई

महिला और पुरुष जवानों से हथियार चलाने का अभ्यास

लखनऊ। दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद लखनऊ पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। राजधानी के विभिन्न इलाकों में वाहनों की चेकिंग और गश्त तेज कर दी गई है। पुलिसकर्मियों को हथियार चलाने और आपात स्थिति में प्रतिक्रिया देने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

महानगर थाने में एसीपी की मौजूदगी में महिला और पुरुष जवानों से इंसास राइफल चलवाने का अभ्यास कराया गया। महिला जवानों ने आधुनिक हथियारों से बेझिझक फायरिंग कर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण में बंदूक लोड करना, निशाना साधना और त्वरित प्रतिक्रिया देने की तकनीकें सिखाई गईं

इसके साथ ही पुलिस जवानों को बड़ी घटनाओं में रेस्क्यू ऑपरेशन, सेफ्टी ड्रेस और बॉडी आर्मर पहनने, और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के गुर भी बताए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button