लखनऊ में पुलिस टीम पर हमला: महिलाओं ने सिपाहियों को पीटा

लखनऊ। लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। कल्याणपुर गांव में महिलाओं और अन्य लोगों ने सिपाहियों पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी गई और उन्हें चप्पलों से भी मारा गया।

सोमवार को घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें महिलाएं पुलिसकर्मियों पर हमला करती साफ नजर आ रही हैं। पुलिस ने इस मामले में 3 नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

झूठी सूचना के बाद भड़का विवाद

पुलिस के अनुसार, कल्याणपुर गांव निवासी जितेंद्र उर्फ निर्मल कनौजिया ने डायल-112 पर सूचना दी थी कि गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। सूचना पर सिपाही मोहम्मद सलमान पीआरवी-4944 से होमगार्ड श्रवण कुमार के साथ मौके पर पहुंचे।

जांच में पाया गया कि सूचना झूठी थी और लोग अपने घर के दरवाजे पर ही निर्माण करा रहे थे। इस पर पुलिसकर्मियों ने झूठी सूचना देने पर नाराजगी जताई और मामले में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया।

महिलाओं समेत लोगों ने किया हमला

इसी बात से नाराज होकर जितेंद्र और उसके पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, महिलाओं ने भी गाली-गलौज करते हुए सिपाहियों की वर्दी फाड़ दी और उन पर ईंट-पत्थर व चप्पलें फेंकीं।

हमले के दौरान पुलिसकर्मियों को जान बचाकर वहां से निकलना पड़ा। आरोप है कि महिलाओं ने धमकी दी कि वे पहले भी कई पुलिसकर्मियों की वर्दी उतरवा चुकी हैं।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

घटना से जुड़ा 26 सेकंड का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें महिलाएं पुलिसकर्मियों पर पत्थर और चप्पल फेंकती दिख रही हैं। वीडियो में कुछ लोग लकड़ी और बेंत लेकर भीड़ में शामिल होते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने दर्ज किया केस

इस मामले में होमगार्ड श्रवण कुमार की शिकायत पर जितेंद्र, भूपेंद्र, रामस्वरूप समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Related Posts

LPG संकट पर छात्रों का प्रदर्शन: “एक वक्त की रोटी के लिए तरस रहे छात्र”

लखनऊ। लखनऊ सहित देश के कई बड़े शहरों में पढ़ाई कर रहे छात्रों पर LPG गैस संकट का असर गहराता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन…

Continue reading
लखनऊ स्टेशन से मां की गोद से 5 साल का बच्चा गायब

लखनऊ। लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सो रही मां की गोद से उसका 5 साल का बेटा लापता हो…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *