लखनऊ–सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ

लखनऊ–सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ

ट्रेन में स्टूडेंट्स को मिला पहला सफर का मौका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सीधे सहारनपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को लखनऊ जंक्शन (छोटी लाइन) से रवाना कर दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया, जबकि लखनऊ में मौजूद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्टेशन से ट्रेन को विदा किया।

इस मौके पर ट्रेन में पहली यात्रा के लिए विद्यार्थियों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जिन्होंने नई ट्रेन सेवा का अनुभव साझा किया।

सुविधाओं से लैस नई वंदे भारत

इस ट्रेन में यात्रियों के लिए चाय, जूस और ड्राई फ्रूट्स जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किमी प्रति घंटा रहेगी, जिससे लखनऊ से सहारनपुर का सफर अब पहले की तुलना में करीब एक घंटा कम समय में पूरा हो जाएगा।

एक साथ चलीं चार नई वंदे भारत ट्रेनें

सहारनपुर–लखनऊ रूट के अलावा आज बनारस–खजुराहो, फिरोजपुर–दिल्ली और एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस भी शुरू की गईं। इन नई ट्रेनों के साथ भारतीय रेलवे की हाई-स्पीड सेवाओं का विस्तार और तेज़ी से बढ़ रहा है।

लखनऊ बना वंदे भारत हब

नई ट्रेन शुरू होने के बाद लखनऊ से शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या दो हो गई है, जबकि तीन ट्रेनें लखनऊ से होकर गुजरती हैं। यानी अब राजधानी से कुल पांच वंदे भारत ट्रेनें सीधे जुड़ गई हैं, जिससे यात्रियों को उत्तर और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *