लखनऊ–UAE सीधी उड़ान सेवा फिर शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत

लखनऊ। लखनऊ से खाड़ी देशों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। एयर इंडिया ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए सीधी उड़ान सेवा दोबारा शुरू कर दी है। बंद पड़ी यह सेवा अब सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी।

उड़ान समय और रूट

एयर इंडिया की फ्लाइट IX-124 चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ से रात 9:10 बजे रवाना होगी और UAE के रस अल खैमाह एयरपोर्ट पर रात 12:30 बजे (स्थानीय समय) पहुंचेगी। यह सेवा सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध रहेगी।

वापसी की फ्लाइट IX-125 रस अल खैमाह से रात 1:30 बजे उड़ान भरकर सुबह 6:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। उड़ान मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। नॉर्मल क्लास किराया लगभग 25 हजार रुपए और बिजनेस क्लास 75 हजार रुपए रहेगा।

यात्रियों और पर्यटन को फायदा

खाड़ी देशों में रोजगार, व्यापार और पढ़ाई के लिए जाने वाले यात्रियों को इस सुविधा से बड़ी राहत मिली है। अब तक ज्यादातर यात्रियों को दुबई या शारजाह में उतरकर आगे का सफर तय करना पड़ता था, जिससे समय और खर्च बढ़ जाते थे।

रस अल खैमाह UAE का उभरता औद्योगिक, व्यावसायिक और पर्यटन केंद्र है। यहां के प्रमुख आकर्षण जबल जायस पर्वत शृंखला और दुनिया की सबसे लंबी जिपलाइन हैं।

इस सीधी उड़ान से उत्तर भारत के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी, प्रदेश के पर्यटन में वृद्धि और अंतरराष्ट्रीय कारोबारी संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *