लखनऊ: तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

  • पारा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल
  • पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र, बुद्धेश्वर चौराहे के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें तुरंत बुद्धेश्वर विमला अस्पताल एंड कैंसर सेंटर में भर्ती कराया गया।

पीड़ित महिला के पति धर्मेंद्र गुप्ता ने थाना पारा में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सविता गुप्ता दोपहर करीब 12 बजे अपनी दुकान से बुद्धेश्वर चौराहे की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे ई-रिक्शा (संख्या UP32 ZN 3122) ने लापरवाही और तेज गति से उन्हें टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पति की शिकायत पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *