सुबह तेज हवाओं और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

  • अरब सागर में लो प्रेशर बनने से बढ़ेगी बारिश की संभावना
  • प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार
  • लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा

लखनऊ। सोमवार सुबह राजधानी में मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छा गए और कुछ देर बारिश भी हुई। इसके बाद धूप निकल आई। मौसम में इस बदलाव से शहरवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज लखनऊ और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, अधिकतर समय मौसम साफ बना रहेगा।

अरब सागर से आ रही नम हवाओं से बारिश की उम्मीद

21-22 मई के आसपास अरब सागर में एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिससे उठने वाली नम दक्षिण-पश्चिमी हवाएं उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेंगी। ये हवाएं दक्षिण-पूर्वी हवाओं से मिलकर बारिश की संभावना को बढ़ाएंगी। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि अन्य हिस्सों में मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

ठंडी हवा से मिली राहत

लखनऊ में तेज पूर्वी हवाएं चलने से दिन की गर्मी में थोड़ी राहत महसूस की गई। सड़क पर निकलने वाले लोगों ने ठंडी हवा के कारण कुछ सुकून पाया।

तापमान सामान्य से कम

सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। इसके चलते रात के समय गर्मी बनी रही और वार्म नाइट की स्थिति देखने को मिली।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading