आवारा कुत्तों ने 12 साल की बच्ची पर किया हमला, 100 से अधिक जगह काटा

बाराबंकी। नगर पंचायत बेलहरा के मोहल्ला बखरिया में बुधवार सुबह एक भयानक हादसा सामने आया, जब 12 साल की ज्योति नामक बच्ची पर 6–7 आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्ची जमीन पर गिर गई और कुत्तों ने उसके हाथ-पैर, पीठ और पैरों को करीब 100 से अधिक बार काटा।

पड़ोसियों ने बच्ची की चीख-पुकार सुनकर तुरंत दौड़ लगाई। नूरर हसन सहित कुछ लोगों ने लाठी-डंडे लेकर कुत्तों को भगाया, जिससे बच्ची की जान बची। खून से लथपथ बच्ची को पड़ोसियों ने ऑटो से सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया।

बच्ची के पिता पंकज कुमार ने बताया कि उनकी बेटी बुधवार सुबह 9 बजे दूध लेने जा रही थी, तभी आवारा कुत्तों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। बच्ची की आवाज सुनकर पड़ोसी तुरंत मदद के लिए आए।

डॉक्टर्स ने बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल रेफर किया। डॉक्टरों ने बताया कि ज्योति को एंटी-रैबीज का इंजेक्शन दिया गया है, लेकिन उसे पॉवरफुल डोज की आवश्यकता है। बच्ची की हालत अभी नाजुक बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में रखी गई है।

जिला प्रशासन और स्थानीय लोग बच्ची की सुरक्षा और आवारा कुत्तों पर काबू पाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *