लखनऊ में महाराणा प्रताप की प्रतिमा से छेड़छाड़

  • हाल ही में सीएम योगी ने किया था प्रतिमा का लोकार्पण
  • पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की, जांच जारी
  • दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की तैयारी

लखनऊ। राजधानी के हुसैनगंज स्थित महाराणा प्रताप चौराहे पर लगी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ शरारती तत्वों ने छेड़छाड़ की है। देर रात प्रतिमा में लगी दो तलवारों में से एक की धार और ऊपरी हिस्सा असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

स्थानीय लोगों ने शनिवार सुबह मौके पर पहुंचकर घटना पर नाराजगी जाहिर की और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि प्रतिमा का हाल ही में सौंदर्यीकरण हुआ था और 9 मई 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका लोकार्पण किया था।

प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की मंशा पर सवाल उठते हुए लोगों ने आशंका जताई कि संभवतः चोरी की नीयत से यह हरकत की गई हो। सीएम योगी ने प्रतिमा के लोकार्पण के दौरान हुसैनगंज चौराहे का नाम बदलकर “महाराणा प्रताप चौराहा” किया था।

घटना की सूचना पर हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर हुसैनगंज ने बताया कि यह गंभीर मामला है और दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading