मोदी की सभा के लिये महोबा जिला प्रशासन ने मांगी 1600 बसें

महोबा । उत्तर प्रदेश के महोबा में 19 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में भाग लेने आने वाले लोगों के लिये जिला प्रशासन ने रोडवेज से 1600 बसें मांगी है। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री की रैली में चित्रकूट धाम मंडल के सभी चारो जिलों हमीरपुर,बांदा,महोबा व चित्रकूट के विभिन्न सरकारी योजनाओं के करीब एक लाख लाभार्थियों को पहुचाये जाने के लिए भारी संख्या में संसाधनों की आवश्यकता है। इसके लिये आरटीओ के माध्यम से प्राइवेट सेक्टर की बसों व हल्के वाहनों का प्रबंध कराया जा रहा है। इसके बाद भी हो रही वाहनों की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम से बसें मांगी गई है।

जिलाधिकारी के अनुसार रोडवेज के प्रबंध निदेशक को इस सम्बंध में एक पत्र प्रेषित करके बसों को 18 नवम्बर तक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय बांदा पहुचाये जाने का अनुरोध किया गया है। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली में सीमावर्ती मध्य प्रदेश के अलावा आसपास के जिलों से दो लाख से अधिक भीड़ जुटने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके मद्देनजर मुख्यालय में पुलिस लाइन के निकट स्थित रैली स्थल के पंडाल में लोगो के बैठने के लिए एक लाख कुर्सियों का प्रबंध किया गया है।

सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को पहुंचाने और उन्हें सकुशल वापस ले जाने की जिम्मेवारी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दुकानदारों को सौपी गई है। रैली में भीड़ जुटाने के लिए ग्राम प्रधानों द्वारा ग्राम पंचायतों में मुनादी कराई जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 नवम्बर को बुंदेलखंड दौरे में झांसी के साथ महोबा पहुंचने का कार्यक्रम तय है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *