आकांक्षी विकास खंड भीटी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

अम्बेडकरनगर। आकांक्षी विकास खंड भीटी में मंगलवार को सम्पूर्णता अभियान 2.0 का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य हरिओम पाण्डेय और कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक धर्मराज निषाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अभियान का उद्देश्य नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार विकास खंड को शत-प्रतिशत संतृप्त करना है।

उद्घाटन कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी भीटी, मुख्यमंत्री शोधार्थी, खंड शिक्षा अधिकारी के नामित कर्मचारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भीटी, सहायक विकास अधिकारी ग्राम विकास, कृषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अभियान की कार्ययोजना और लक्ष्यों की जानकारी साझा की गई।

28 जनवरी से 14 अप्रैल तक चलेगा अभियान
खंड विकास अधिकारी हौशिला प्रसाद और मुख्यमंत्री शोधार्थी अजय तिवारी ने बताया कि सम्पूर्णता अभियान 2.0 का संचालन 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस अवधि में नीति आयोग द्वारा निर्धारित छह प्रमुख पैरामीटर पर शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा।

छह पैरामीटर पर केंद्रित रहेगा अभियान
अभियान के अंतर्गत पहला पैरामीटर एकीकृत बाल विकास सेवा योजना के तहत छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों को नियमित रूप से अनुपूरक पोषण उपलब्ध कराना है। दूसरा पैरामीटर रिपोर्टिंग माह में आंगनवाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों की मापन दक्षता सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button