लखनऊ में सड़क किनारे व्यक्ति की मौत, सिर पर चोट के निशान

लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क किनारे अचेत अवस्था में पाए गए एक व्यक्ति की सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान लाला राम वर्मा (50) पुत्र सालिकराम, निवासी ग्राम चंदेशुआ, थाना लहरपुर, जनपद सीतापुर के रूप में हुई। वह विकासनगर रोड के पास लाई-चना बेचता था।

विकास नगर इंस्पेक्टर आलोक सिंह ने बताया कि मौके पर पूछताछ के आधार पर शव को अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *