लखनऊ के ITI अलीगंज में मारुति सुजुकी का जॉब फेयर

  • ITI अलीगंज में मारुति सुजुकी का जॉब फेयर
  • अहमदाबाद प्लांट के लिए 500 ट्रेनी पदों पर भर्ती
  • चयनित अभ्यर्थियों को 25 हजार मासिक सैलरी का ऑफर

लखनऊ। आईटीआई अलीगंज में बुधवार को जॉब फेयर का आयोजन किया गया, जिसमें मारुति सुजुकी कंपनी ने अहमदाबाद प्लांट के लिए हायरिंग शुरू कर दी है। चयनित उम्मीदवारों को 25 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ ट्रेनी पद पर नौकरी का ऑफर दिया जाएगा।

कैंपस में उमड़ी बड़ी भीड़

जॉब फेयर में सुबह से ही अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखी गई। मारुति सुजुकी की ओर से पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया, उसके बाद इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया होगी।

ये भी पढ़ें-अखिलेश के खिलाफ लखनऊ में फिर गरमाया पोस्टर वार

अहमदाबाद प्लांट के लिए 500 पदों पर भर्ती

आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि मारुति सुजुकी कंपनी अहमदाबाद प्लांट के लिए विभिन्न ट्रेडों जैसे इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, डीजल मशीन, मशीन मोटर वाहन में प्रशिक्षित 500 ट्रेनी पदों पर भर्ती कर रही है। यह आईटीआई छात्रों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है।

छात्रों के लिए बड़ी उम्मीद

एमए खान ने बताया कि यह जॉब फेयर छात्रों के करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। अभ्यर्थी सुबह से ही उत्साह के साथ अपनी योग्यता साबित करने में जुटे हुए हैं। जल्द ही चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण और नौकरी के लिए बुलाया जाएगा।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading