मटियारी फ्लाईओवर की मरम्मत ट्रैफिक बाधा के कारण रुकी

  • मटियारी फ्लाईओवर की मरम्मत ट्रैफिक बाधा के कारण रुकी
  • PWD ने 25 लाख का बजट शासन को लौटाया
  • फरवरी में काम शुरू हुआ था, कुंभ ट्रैफिक के कारण बंद

लखनऊ। मटियारी फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य अब अनिश्चितकाल के लिए टल गया है। भारी ट्रैफिक के चलते ट्रैफिक पुलिस ने निर्माण कार्य की अनुमति नहीं दी, जिस कारण PWD इंजीनियरों ने शासन से मिला 25 लाख रुपये का बजट वापस कर दिया है।

लगभग 15 साल पुराने इस फ्लाईओवर की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। एक्सपेंशन ज्वाइंट में जंग लगने और ज्वाइंट्स के बीच गैप आ जाने से मरम्मत जरूरी हो गई थी।

10 हजार से ज्यादा वाहन प्रतिदिन इस फ्लाईओवर से गुजरते हैं। फरवरी में मरम्मत कार्य की शुरुआत हुई थी, लेकिन कुंभ मेला ट्रैफिक के चलते कुछ ही घंटों में काम बंद करवा दिया गया। इसके बाद से दोबारा कार्य शुरू नहीं हो सका।

PWD ने अब बजट शासन को लौटा दिया है और दोबारा नया प्रस्ताव बनाकर इसे वित्तीय वर्ष की कार्य योजना में शामिल करने की बात कही है।

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading