मीशो के शेयर ने 7 दिन में निवेशकों का पैसा लगभग डबल किया

ई-कॉमर्स कंपनी मीशो के शेयर ने लिस्टिंग के सिर्फ 7 दिनों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस ₹111 से लगभग 95% बढ़कर 216.34 रुपए पर बंद हुए। बुधवार, 17 दिसंबर को शेयर 20% (36 रुपए) के अपर सर्किट के साथ बंद हुआ। बीते 5 दिन में मीशो के शेयर ने निवेशकों को 27% रिटर्न दिया है।

मीशो के शेयर बाजार में लिस्टिंग 10 दिसंबर को हुई थी। लिस्टिंग के दिन शेयर ₹167 पर खुले और दिनभर के कारोबार के बाद 170.09 रुपए पर बंद हुए, जो इश्यू प्राइस से 53.23% अधिक था।

मीशो के को-फाउंडर बिलिनेयर बने
इस तेजी के साथ ही कंपनी के को-फाउंडर और CEO विदित आत्रेय बिलिनेयर क्लब में शामिल हो गए हैं। 34 वर्षीय विदित के पास मीशो में 11.10% हिस्सेदारी है, जिसकी वर्तमान संपत्ति 10,222 करोड़ रुपए (एक बिलियन डॉलर से अधिक) आंकी गई है। को-फाउंडर संजीव बर्नवाल के पास कंपनी के 31.6 करोड़ शेयर हैं, जिनकी वर्तमान संपत्ति 6,836 करोड़ रुपए है।

विदित ने IIT दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है और ITC में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने 2015 में मीशो की स्थापना की और तब से CEO हैं।

मीशो का IPO और सब्सक्रिप्शन
मीशो का IPO 3 दिसंबर को ओपन और 5 दिसंबर को क्लोज हुआ था। IPO का प्राइस बैंड ₹105-111 प्रति शेयर था और कुल IPO राशि ₹5,421 करोड़ थी। इसमें ₹4,250 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹1,171 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल था। IPO को तीन दिन में कुल 81.76 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि रिटेल कैटेगरी में इसे 19.89 गुना सब्सक्राइब किया गया।

मीशो की लिस्टिंग और शेयरों में तेजी ने निवेशकों के साथ-साथ कंपनी के संस्थापकों की संपत्ति में भी बड़ी बढ़ोतरी की है।

Related Posts

YouTube की सर्विस ठप, लाखों यूजर्स प्रभावित

सुबह 6:20 से 8 बजे तक सर्विस प्रभावित मोबाइल एप पर “Something went wrong” मैसेज अमेरिका में 2.83 लाख, भारत में 18 हजार से ज्यादा शिकायतें दुनिया के सबसे पॉपुलर…

Continue reading
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 83,734 और निफ्टी 25,819 पर बंद

मुंबई। 18 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। BSE Sensex 283 अंकों की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 94 अंक चढ़कर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *