सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रधर्म का संदेश

अम्बेडकरनगर। श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्या में आयोजित भव्य ध्वजारोहण समारोह के अवसर पर अम्बेडकरनगर जिले से आमंत्रित गणमान्यों का नारायण फाउंडेशन ने शहजादपुर में ऐतिहासिक स्वागत किया। फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्कृति और राष्ट्रधर्म का समन्वय दिखाई दिया।
शहजादपुर के ‘तिरंगा तिराहा’ और ‘श्रीराम तिराहा’ पर देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में गणमान्यों का अभिनंदन किया गया। युवा वर्ग और समाजसेवियों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने स्वागत समारोह को और गरिमामय बना दिया।

आर्यसमाज मंदिर में सम्मान व स्वागत कार्यक्रम

तिराहा स्वागत के बाद सभी आमंत्रितों को आर्यसमाज मंदिर, शहजादपुर में विशेष कार्यक्रम हेतु ले जाया गया। यहाँ नारायण फाउंडेशन द्वारा समर्पित रूप से आयोजित स्वागत-सम्मान कार्यक्रम, गरिमामय अतिथ्य और जलपान व्यवस्था की गई।
समारोह के दौरान आमंत्रित गणमान्यों को अयोध्या ध्वजारोहण समारोह के लिए मंगलकामनाएँ दी गईं और इस ऐतिहासिक अवसर को राष्ट्र के सम्मान और सांस्कृतिक गौरव का क्षण बताया गया। फाउंडेशन ने स्पष्ट किया कि यह आयोजन न केवल अयोध्या के लिए, बल्कि सम्पूर्ण देश के सांस्कृतिक इतिहास के लिए महत्वपूर्ण प्रतीक बन रहा है।

फाउंडेशन अध्यक्ष अयोध्या समारोह के साक्षी बने

कार्यक्रम की विशेषता यह भी रही कि नारायण फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश मौर्य ने अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि ध्वजारोहण समारोह में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण को करीब से देखा। संस्था ने इसे अपनी सांस्कृतिक सेवा-परंपरा का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया और भविष्य में भी समाज और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प दोहराया।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *