वाराणसी में करोड़पति प्रॉपर्टी कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

  • महेंद्र के परिवार में पत्नी और 10 साल का बेटा, कारोबारी का बड़ा नेटवर्क
  • 3 नकाबपोश बदमाशों ने 10 फीट की दूरी से चलाईं 3 गोलियां
  • वारदात CCTV में कैद, पुलिस ने की नाकेबंदी, बदमाश फरार

वाराणसी । वाराणसी में गुरुवार सुबह करोड़पति प्रॉपर्टी कारोबारी महेंद्र गौतम (54) की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। सुबह करीब 9 बजे वे बाइक से अपने साइट ऑफिस जा रहे थे, तभी तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर गोलियों से भून दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

कैसे हुई वारदात?

महेंद्र बुद्धा सिटी कॉलोनी में रहते थे और उनका ऑफिस अरिहंत नगर में है। CCTV फुटेज के अनुसार, महेंद्र मोबाइल पर बात करते हुए बाइक चला रहे थे। ऑफिस से करीब 150 मीटर पहले स्पीड ब्रेकर पर बाइक की रफ्तार कम होते ही बदमाशों ने ओवरटेक किया।

  • बाइक पर सवार तीनों शूटरों के चेहरे ढके थे।

  • बाइक सवार ने हेलमेट पहना था, जबकि दो बदमाश गमछे से मुंह बांधे हुए थे।

  • बदमाशों ने 10 फीट की दूरी से तीन फायर किए।

    • पहली गोली गर्दन में

    • दूसरी कनपटी पर

    • तीसरी बाइक में लगी

  • वारदात के बाद तीनों पिस्टल लहराते हुए रिंग रोड की तरफ भाग निकले।

CCTV से मिला सुराग

वारदात का 1 मिनट 17 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें शूटरों को प्रोफेशनल अंदाज में हमला करते देखा गया है। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।

प्रॉपर्टी विवाद में हत्या की आशंका

महेंद्र का वाराणसी में बड़ा प्रॉपर्टी कारोबार था। वे कॉलोनियों की प्लॉटिंग करते थे। पुलिस का अनुमान है कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते हत्या हुई है, हालांकि परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है।

महेंद्र का बैकग्राउंड

  • महेंद्र गौतम के पिता श्यामनाथ गौतम पूर्व RTO अफसर रहे हैं।

  • वे आय से अधिक संपत्ति के केस में जेल भी जा चुके थे।

  • महेंद्र की बहन की कुछ साल पहले हादसे में मौत हुई थी।

  • महेंद्र के परिवार में पत्नी और 10 साल का बेटा है।

DCP वरुणा प्रमोद कुमार ने कहा, “FIR दर्ज कर ली गई है। CCTV के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द खुलासा होगा।”

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading