15 वर्षीय मधु बनीं एक दिन की महिला थाना प्रभारी

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत पहल, छात्रा को थाने की कार्यप्रणाली और महिला शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया से कराया गया परिचित

अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर की कक्षा 11 की छात्रा मधु को एक दिन के लिए महिला थाना प्रभारी बनाया गया। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में हुई इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है।

थाने की कार्यप्रणाली की मिली जानकारी

कटारिया याकूबपुर, थाना अकबरपुर निवासी 15 वर्षीय मधु को महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी देकर थाने की कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया। इस दौरान उन्हें महिलाओं से संबंधित शिकायतें सुनने और उनके निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने की पहल

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं का मनोबल बढ़ाने के साथ उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button