49 लाख के भूमि सौदे में बड़ा विवाद, 10 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा

बैनामा न कराने और रकम वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप; एसपी के आदेश पर हंसवर पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

अंबेडकरनगर। हंसवर थाना क्षेत्र में भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर 49 लाख रुपये के लेनदेन का मामला सामने आया है। भूलेपुर निवासी अब्दुल मुत्तलिब की शिकायत पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के आदेश पर हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थनापत्र में भूमि सौदे और रकम के लेनदेन का पूरा विवरण दिया है। आरोप है कि भूमि का सौदा तय होने के बाद अलग-अलग माध्यमों से रकम का भुगतान किया गया, लेकिन बाद में बैनामा नहीं कराया गया।

38.50 लाख में तय हुआ था भूमि का सौदा

अब्दुल मुत्तलिब के अनुसार, भूलेपुर निवासी शादाब अहमद, सदफ फातमा और हयात मोहम्मद के अलावा बरही एदिलपुर निवासी मो. आजम, मो. अकरम और वसीम अहमद खान प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त का काम करते हैं।

शिकायत के मुताबिक, बरही एदिलपुर की किरन, उनकी बेटी रीमा, रम्भा और बसहिया निवासी दामाद अरविंद की हंसवर स्थित भूमि का सौदा 38 लाख 50 हजार रुपये में तय हुआ था। वहीं, शादाब अहमद की भूमि का सौदा 13 लाख 50 हजार रुपये में तय होने की बात कही गई है।

आरटीजीएस, यूपीआई और नकद से हुआ भुगतान

शिकायतकर्ता का आरोप है कि किरन के कहने पर उनकी बेटी रीमा के बचत खाते में 15 और 16 दिसंबर को आरटीजीएस के माध्यम से चार लाख रुपये भेजे गए। इसके अलावा अब्दुल मुत्तलिब की पत्नी के यूपीआई खाते से एक लाख रुपये दिए गए।

किरन, उनकी बेटी, दामाद और शादाब अहमद की मौजूदगी में 10 लाख रुपये नकद दिए जाने का भी आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button