‘मिशन योगी अगेन सीएम’ का 2027 पर फोकस, गांव-गांव जनसंपर्क का आह्वान

राष्ट्र रक्षा मंच से संबद्ध संगठन सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के प्रचार के साथ योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के अभियान में जुटा

अंबेडकरनगर। मिशन योगी अगेन सीएम उत्तर प्रदेश राष्ट्र रक्षा मंच के बैनर तले वर्ष 2019 से राष्ट्रहित, सनातन संस्कृति और हिंदू सामाजिक समरसता से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय है। संगठन ने वर्ष 2027 में योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य भी अपने अभियान में शामिल किया है। इसके लिए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचकर जनसंपर्क करने का आह्वान किया जा रहा है।

प्रदेश संयोजक और पूर्व वायुसेना अधिकारी स्वामी ओमप्रकाश के नेतृत्व में संचालित संगठन सामाजिक भेदभाव दूर करने और आपसी एकता को मजबूत करने पर जोर देता है। संगठन के घोषित उद्देश्यों में मंदिरों और धर्मस्थलों का संरक्षण, सनातन परंपराओं का प्रचार-प्रसार तथा युवाओं को राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदार बनाना शामिल है।

जागरण और जनसंपर्क पर जोर

संगठन की ओर से जागरण, भजन, सत्संग, धर्मसभा और जनजागरण अभियान आयोजित करने पर जोर दिया जाता है। इसके माध्यम से सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश देने की बात कही गई है। संगठन जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी सद्भाव बढ़ाने की पैरवी करता है।

‘जय योगी, तय योगी’ अभियान का नारा

संगठन का नारा ‘जय योगी, तय योगी’ और ‘2027 में फिर योगी’ है। प्रदेश संयोजक स्वामी ओमप्रकाश ने दलगत मतभेदों और आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित तथा सामाजिक एकता के लिए काम करने का संदेश दिया है। संगठन अपने सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की वापसी के समर्थन में जनसमर्थन जुटाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button