दुकानें गिराने के लिए दी रकम, तीन जेसीबी से चला बुलडोजर; दो हिरासत में

बरियावन बाजार में 20-21 सितंबर की रात 20-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का मामला, पुलिस ने तीन जेसीबी कब्जे में लीं

अंबेडकरनगर। रात का सन्नाटा था। बरियावन बाजार में अचानक जेसीबी पहुंचीं और देखते ही देखते वर्षों पुरानी दुकानें मलबे में बदल गईं। सुबह तक जेसीबी गायब थीं और दुकानदारों के सामने टूटी दुकानें थीं। पुलिस को सूचना मिली तो जांच शुरू हुई। शुरुआत में मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस के मुताबिक दुकानें गिराने के पीछे रकम देने वालों के नाम सामने आए। इंद्रजीत वर्मा और राहुल चौधरी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तीनों जेसीबी भी कब्जे में ले ली गई हैं।

सुबह 10 बजे खबर मिली, रात की कहानी तलाशने पहुंची टीम

पुलिस के अनुसार 21 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे बरियावन बाजार में दुकानों को गिराए जाने की सूचना मिली। बताया गया कि 20-21 सितंबर की रात अज्ञात लोगों ने 20-30 साल पहले बनी दुकानों को जेसीबी से गिरा दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि दुकानें सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर बनी थीं। इनके पीछे खतौनी की भूमि स्थित है।

यह भी पढ‍़े :https://www.tamsasanket.com/bariyawan-jcb-house-demolition-police-suspended/

दुकानें रास्ते में थीं या रास्ता दुकानों से निकाला गया?

पुलिस की जांच में पीड़ितों ने बताया कि पीछे स्थित खतौनी की भूमि तक पहुंचने के लिए रास्ता निकालने के उद्देश्य से दुकानों को गिराया गया।

तहरीर के आधार पर अकबरपुर कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद विवेचना ने मामले को आगे बढ़ाया और पुलिस के अनुसार दुकानों के पीछे स्थित भूमि के स्वामियों की भूमिका सामने आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button